
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
आज दिनांक 11-05-2026 को एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत नेशनल हाइवे के शंकराचार्य चौराहे पर अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सड़क पर चल रहे बिना हेलमेट के लोगों को सड़क दुघर्टना के बारे में जानकारी देते हुए उन्हे हेलमेट पहनाकर भविष्य में बिना हेलमेट के वाहन न चलाने की हिदायत दी गई साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन में हरिद्वार पुलिस द्वारा जब्त किये गये रेट्रो साइलेन्सर /प्रेशर हार्न का नियमानुसार विनिष्टीकरण करते हुए आम जन की यह संदेश भी दिया गया कि वह कदापि रेट्रो साइलेन्सर/ प्रेशर हार्न का प्रयोग न करे। हरिद्वार पुलिस द्वारा भविष्य में भी लगातार इसपर कार्यवाही की जाती रहेगी।पुलिस मुख्यालय से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु आवंटित 07 मोडिफाइट मोटर साइकिल को हरी झंड़ी देकर यातायात हेतु किया रवाना जिससे किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल कार्यवाही कर सके।हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं, जिससे कि आप सकुशल अपने गनत्वय को पहुंच सके।

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम, सीओ ट्रेफिक shoकनखल आदि अधिकारी एंव कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नैनीताल दौरे की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ.!
उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़,STF की साइबर कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश,114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद,विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का था खेल,बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से नेटवर्क जुड़े होने की जानकारी, करीब 07 माह से संचालित था अवैध गेटवे. !
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !