गोपेश्वर (चमोली)। भारत सरकार के निर्देश पर मंगलवार को एसबीआई, लीड बैंक और एसबीआई आर सेटी की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। तथा लोगों को जागरूक किया गया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन एसबीआई के मुख्य प्रबंधक मनोज आर्य और आर सेटी के निदेशक मनोहर असवाल के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर उन्होंने बैंक में पहुंचे उपभोक्ताओं और आम जनता को भारत-पाक के विभाजन के बारें में जानकारी दी तथा इस विभीषिका के कारण लाखों लोगों की मौत तथा बेघर हुए लोगों के बारें में बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस विभाजन की इस विभीषिका से लाखों लोगों को कितनी यातनाऐं सहनी पड़ी। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त 2021 से इस दिवस को मनाने का एलान किया था। तब से हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस बार तीन दिनों तक यह दिवस मनाया जाएगा।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द