पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के विकासखंड पोखरी में सोमवार रात्रि से मंगलवार सुबह तक हुई भारी वर्षा के कारण ग्राम पंचायत पैणी करण सिंह का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि दिन का समय होने के कारण घर के सभी लोग बाहर थे जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद राजस्व उप निरीक्षक ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। ग्राम प्रधान पैणी विजय कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र राणा ने बताया राजस्व उपनिरीक्षक शान्ति प्रसाद डिमरी ने निरीक्षण किया है। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिए जाने की मांग की है।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द