
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
चारधाम यात्रा के दौरान श्रीनगर क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही के बीच पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रसिद्ध माँ धारी देवी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस कर्मी हर चुनौती का सामना करते हुए पूरी तत्परता से डटे हुए हैं।
चाहे भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी हो, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना हो अथवा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं मार्गदर्शन का कार्य—पुलिस के जवान प्रत्येक मोर्चे पर धैर्य, सतर्कता एवं सेवा भाव के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी अथक मेहनत, संवेदनशील कार्यशैली और निरंतर सजगता के कारण श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा का अनुभव प्राप्त हो रहा है।

More Stories
कबाड़ बीनने की आड़ में बंद मकान से की लाखों की चोरी, 3 शातिर चोरों को माल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘‘लोक संवर्धन पर्व’’ का शुभारंभ, लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य
धामी का ‘त्वरित एक्शन’ मॉडल : सुबह सुनी फरियाद, शाम तक घर पहुंची सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद