देहरादून, 4 अक्टूबर।
अक्षय पात्र अभियान के तहत स्पर्श गंगा टीम ने आज डिफेंस कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी एवं नवादा में घरों में काम करने वाली महिलाओं को निशुल्क राशन किट का वितरण किया।
स्पर्श गंगा अभियान की देहरादून संयोजिका सुषमा कुकरेती ने बताया कि स्पर्श गंगा अभियान द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण एवं निर्बल वर्ग के उत्थान हेतु अभियान चलाए जाते हैं। संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का बड़ी सक्रियता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन कर रही है|

राशन वितरण करने वाली स्पर्श गंगा टीम में अभियान की देहरादून संयोजिका सुषमा कुकरेती, अर्चना बागड़ी, गौरी रौतेला, रिचा नैथानी, अर्चना मनोड़ी, नंदिता क्षेत्री, किशन कुमार तथा राहुल आदि शामिल रहे।

More Stories
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!