
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की सहजपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार और उसकी नाबालिक सहेली के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक: 01/04/25 को वादिनी निवासी सहसपुर द्वारा थाना सहसपुर पर तहरीर दी की उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ तिमली के जंगल में पास के गांव के ही रहने वाले मूसा पुत्र जमील अहमद ने दुष्कर्म किया साथ ही उसकी 16 वर्षीय सहेली के साथ मूसा के मित्र दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र इरफान ने छेड़छाड़ की है। तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0स0- 72/2025 धारा 115(2)/351(2)/351(3)/64/74 भा0न्या0सं0 व 3/4 ,7/8 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। दोनो नामजद अभियुक्त घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं की सहायता से भी उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04/04/25 को दोनो नामजद अभियुक्तों को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दंडपुर के जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- मूसा पुत्र जमील अहमद निवासी हसनपुर, थाना सहसपुर, उम्र 29 वर्ष
2- दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र इरफान निवासी हसनपुर, थाना सहसपुर, उम्र 22 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 राजेश बिष्ट, चौकी प्रभारी सभावाला
2- म0उ0नि0 दीपा शाह
3- कानि0 सचिन
4- कानि0 रविन्द्र
5- होमगार्ड सोनू

More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद