
नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत जनपद रुद्रप्रयाग़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की के विक्रय व तस्करी पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में एसपी रुद्रप्रयाग़ अक्षय कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज रुद्रप्रयाग़ पुलिस व प्रशासन के स्तर से उपजिलाधिकारी ऊखीमठ व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के नेतृत्व में रांसी और आसपास के क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट किये जाने हेतु अभियान चलाया गया है। की गयी है। इस हेतु पुलिस व प्रशासन के स्तर से टीमें गठित कर संयुक्त कार्यवाही की गयी। करीब 7-8 गांवों में आज पुलिस के स्तर से कार्यवाही की गयी है। पुलिस के पास इस प्रकार की सूचनायें मिली हैं तथा आगे भी इसी प्रकार से कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
जनपद रुद्रप्रयाग़ पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें तथा नशा मुक्ति अभियान में जिला पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति