
आज पुलिस सहायता नंबर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पुराना घोड़ा पड़ाव स्थित हिमलोक टेंट के पास एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान कोलर राम जाधव (उम्र 35 वर्ष), पुत्र श्री उत्तम राव जाधव, निवासी दरवा, जिला यवतमाल, महाराष्ट्र के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए आए थे और उन्हें सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केदारनाथ में 112 सेवा में तैनात हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल और कांस्टेबल राजेश कुमार बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित यात्री को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) केदारनाथ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उचित उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने और स्थिति सामान्य होने के पश्चात यात्री को उनके परिजनों के साथ उनके गन्तव्य के लिए वापस रवाना कर दिया गया। समय पर मिली इस मदद के लिए यात्री और उनके परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
टिहरी पुलिस ने डिज़िटल अरेस्ट कर लाखो रुपयों की ठगी करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार !
शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 5 लोगो को किया गिरफ्तार