
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की विकासनगऱ पुलिस ने *”ऑपरेशन प्रहार”*के तहत सड़क पर जा रहे वृद्ध व्यक्ति से नगदी छीनने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12/05/2026 को कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि विकासनगर बाजार में स्थान हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास एक वृद्ध व्यक्ति सरदार सिंह तोमर पुत्र श्री मोहर सिंह तोमर निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर, जो कि सामान खरीदने बाजार आये थे, की जेब से एक युवक द्वारा झपट्टा मारकर नकदी चोरी कर ली है।ब प्राप्त सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पंहुचे, जिनके द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त युवक को पकड कर गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी गति नकदी 2000/- रुपये बरामद की गई। युवक के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 304(2)/317(2)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
लक्की पुत्र प्रवेश निवासी उनिदा, थाना गुन्दगा, जिला भोपाल, म0प्र0, उम्र 19 वर्ष
*बरामद माल :-*
2000/- रु० नगद
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार
02- कानि0 पवन

More Stories
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार