देहरादून: लॉक डाउन के बीच बीती देर रात दो युवक कार लेकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई और एक युवक की हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए।
मामले के अनुसार, बीती देर रात्रि करीब 01:40 बजे चौकी पण्डितवाड़ी बैरियर पर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि बैरियर से करीब एक किलोमीटर पहले सफेद वरना कार FRI के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसमें 2 व्यक्ति घायल हैं।
सूचना पर तुरंत बेरियर पर तैनात कर्मचारी मौके पर पंहुचे और घायल व्यक्ति सतनाम सिंह (31) पुत्र पंजाब सिंह निवासी हेमकुंज कॉलोनी थाना वसंत बिहार को 108 के माध्यम से महंत इंद्रेश अस्पताल भिजवाया गया। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति मोहम्मद अर्श (20) पुत्र जाहिद हुसैन निवासी हेमकुंज कॉलोनी वसंत विहार को 108 कर्मियों ने मृत घोषित किया। जिसको फायर सर्विस के वाहन से कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी में भिजवाया गया। हादसे के बाद इनके परिजनों को जानकारी दी गई। क्षतिग्रस्त वाहन वर्ना कार को क्रेन के माध्यम से सुरक्षा के दृष्टि चौकी पंडित वाड़ी में दाखिल किया गया और रोड में पड़े क्षतिग्रस्त पेड़ को भी रोड से हटाकर सुरक्षा के मद्देनजर किनारे किया गया।
परिजनों ने पूछताछ में बताया कि, दोनों ही देर रात्रि तक घर पर ही लूडो खेल रहे थे। उसके बाद जब दोनों के परिवार जन सो गए तो ये दोनों चुपके से बिना बताए निकल गए, उनके निकलने का कोई भी कारण उन्हें नही पता है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आए की दोनों व्यक्ति घर से निकलकर बल्लूपुर फ्लाईओवर से पण्डितवाड़ी की तरफ निकले, यदि यह दोनों फ्लाईओवर के नीचे से निकलते तो वहाँ पर मौजूद पिकेट पॉइंट पर चेकिंग हेतु रोके लिए जाते। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति