देहरादून: उत्तराखंड में 3 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमे से 2 कोरोना संक्रमित देहरादून और एक नैनीताल जिले में पाया गया है। वहीं इनमे एक साल के बच्चे में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह बच्चा उत्तराखंड में अब तक का सबसे कम उम्र का कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज है। इससे प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 तक जा पहुंची है।

आज आए 3 संक्रमितों में से देहरादून में एक साल का बच्चा कोरोना संक्रमित और दूसरा महिला सैन्य अधिकारी शामिल है। बताया जा रहा है कि, कैंट क्षेत्र में तैनात यह महिला अधिकारी दूसरे राज्य में ट्रेनिंग के लिए गई थी। जिसके बाद से ही वह घर पर क्वारनटाइन थी। अब महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मिलिट्री हॉस्पिटल में उपचार किया जाएगा।
वहीं कोरोना संक्रमित एक साल के बच्चे के पिता पहले ही संक्रमित के चलते दून मेडिकल कॉलेज में उपचार ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि, वह जमात से लौटकर आया था। हालांकि, बच्चे की मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं बताया जा रहा है कि, नैनीताल जिले का कोरोना संक्रमित भी जमात से लौटा था।
बता दें कि, केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के कारण देहरादून जिले को रेड जोन घोषित किया है। वहीं अब जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों के चलते तमाम पाबंदियां और भी सख्त की जा सकती हैं।

More Stories
टिहरी क़ी चंबा पुलिस ने अवैध नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से अवैध चरस क़ी बरामद,
दो साल क़ी फरारी भी नहीं आई आरोपी के काम ,देहरादून क़ी राजपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की को लेकर फरार होने वाले आरोपी को पंचकुला से किया गिरफ्तार,फरार आरोपी पर घोषित था 50 हज़ार रुपयोंबका ईनाम,
नैनीताल के भीमताल मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत,हादसे मे मजदूर हुआ घायल;पुलिस ने मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई क़ी शुरू.!