देहरादून: कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। जिसके चलते लोग अपने घरों में कैद हैं और सड़कें सूनी पड़ी हैं। ऐसे में जंगली जानवर देशभर में सड़कों पर दिख रहे हैं। वह उन रिहायशी इलाकों में भी पहुंच रहे हैं जहां पर वे कभी देखे ही नहीं जाते थे।
भारत समेत दुनियाभर में ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें जंगली जानवर खुलेआम सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं।
ऐसा ही एक नज़ारा उत्तराखंड के कालाढूंगी में कैमरे में कैद हो गया। जहां जब एक गुलदार सड़क पर निकल कर टहलने लगा। इसके बाद गुलदार काफी देर तक सड़क के पास पत्थर के ऊपर ही बैठा रहा। इससे कुछ दिन पहले हरिद्वार की सड़कों पर हाथी घूमता दिखा, जिसने एक व्यक्ति को भी घायल किया था।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
गंभीर बीमारियों में आयुष्मान धनराशि बढ़ाने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक,5 लाख से बढाकर 15 से 20 लाख करने की रखी मांग.!
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा