चमोली: कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देशभर में लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान किसी भी राज्य और जिले से अन्य राज्य व जिलों में जाने पर प्रतिबंध है। पुलिस इसका सख्ती से पालन करा रही है। वहीं इस बीच एक व्यक्ति हल्द्वानी से बिना अनुमति के सरकारी गल्ला (राशन) के ट्रक में ड्राइवर की सहायता से छिपकर थराली आ रहा था। जिसे ग्वालदम पुलिस ने जिले की सीमा पर चैकिंग के दौरान धर दबोचा। चालक को गिरफ्तार किया गया और व्यक्ति को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्वालदम पुलिस ने अंतर्जनपदीय सीमा बैरियर पर ट्रक (टाटा) वाहन संख्या Uk04CA-9787 को रोककर चेक किया, तो ट्रक में विनोद राम (30) पुत्र देवीराम निवासी देवसारी, देवाल थराली चमोली, छिपा मिला। जो हल्द्वानी से थराली आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक बिशन राम पुत्र हयात राम निवासी ग्राम सिरकोट जनपद बागेश्वर को बिना अनुमति (पास) के छुपाकर ले जाने का प्रयास करने और वर्तमान में चल रहे लॉक डाउन के उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही व्यक्ति को चिकित्सक द्वारा मौके पर मेडिकल परीक्षण कर 14 दिन के लिये GMVN ग्वालदम में क्वारंटाइन किया गया।
इस कार्यवाही में पुलिस टीम उ0नि0 प्रशांत बिष्ट, आरक्षी कृष्णानन्द और आरक्षी मोहन कुमार शामिल रहे।

More Stories
नैनीताल के भीमताल मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत,हादसे मे मजदूर हुआ घायल;पुलिस ने मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई क़ी शुरू.!
एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशों का दिखा असर,वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त,.लैंसडौन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में डेढ-डेढ हजार के दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों क़ी थलीसैंण व अल्मोड़ा से हुई गिरफ्तारी।
एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने ली मासिक अपराध बैठक, लेट लतीफी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को लगाई लताड़, एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियो को किया सम्मानित.!