देहरादून: लॉक डाउन के बीच आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लॉक डाउन को लेकर प्रदेश में विभिन्न मामलों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गये।
पढ़ें: लॉकडाउन: गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, जानें क्या बंद और क्या रहेगा जारी
जाने महत्वपूर्ण फैसले:
- सभी प्रकार की उड़ाने बंद रहेंगी, ट्रेनें, टैक्सी, ऑटो, रिक्शा परिवहन सेवाएं राज्य में बंद रहेंगी।
- घर के अंदर 5 लोगों की मौजूदगी में शोसल डिस्टेसिंग के साथ शादी करने को अनुमति।
- शादी और अंत्येष्ठी के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी।
- अन्त्येष्टि में 20 आदमियों को शोसल डिस्टेसिंग के साथ अनुमति।
- सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना जरूरी।
- 5 आदमियों से ज्यादा किसी भी सार्वजनिक जगह पर रहेगी पाबन्दी।
- 20 अप्रैल के बाद इंडस्ट्री चलाने की मंजूरी, सरकार से लेनी होगी अनुमति।
- कल से सचिवालय और विधानसभा खुलेगी।
- कल से मंत्री विधानसभा में बैठ सकेंगे।
- अनुसचिव से ऊपर के कर्मचारी सचिवालय और विधानसभा में उपस्थित होंगे।
- सभी धार्मिक स्थलों पर आम जनता के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
- चार धामों के कपाट खुलने के समय आम जनता नहीं होगी मौजूद।
पढ़ें: कोरोना: केंद्र सरकार ने जारी की सूची, उत्तराखंड के ये जिले हॉटस्पॉट सूची में
- राज्य में 3 मई तक नहीं खुलेंगी शराब दुकानें
- 3 मई तक एक राज्य से दूसरे राज्य और एक जिले से दूसरे जिले तक नहीं जा सकेंगे।
- सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स, व्यायामशाला, स्पोर्ट्स, कंपलेक्स, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, असेंबली हॉल और अन्य समान स्थान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
- कृषि की दुकानें, फार्म, मशीनरी से संबंधित सामान, उर्वरक, कीटनाशक, बीजों का विनिर्माण वितरण कटाई, बुवाई से संबंधित मशीनों के आवागमन की गतिविधियां चालू हो जाएंगी।

More Stories
NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी.!
एम्स ऋषिकेश मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प