नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच लॉक डाउन बढ़ाए जाने के बाद बुधवार को गाइडलाइन जारी की गई। वहीं अब कोरोना वायरस के खतरे को मापने के लिए देश के जिलों को तीन ज़ोन में बांटा गया है। इन जोन में ये बताया गया है कि कौन-सा जिला कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट है, किसमें बनने की क्षमता है और कौन-सा जिला अभी सुरक्षित है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी जिलों की लिस्ट में हर हफ्ते सोमवार को बदलाव किया जाएगा। इसके अन्तर्गत स्थिति के अनुसार जिलों को परखा जाएगा। जिसके बाद जिलों में रोकथाम के लिए अलग-अलग तरीके से एक्शन किया जाएगा, जिसमें कुल 28 दिनों का वक्त देखा जाएगा।
वहीं कोरोना संक्रमण हॉटस्पॉट जिलों की सूची में उत्तराखंड के तीन जिले भी शामिल हैं। इनमे देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल शामिल हैं। जबकि, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल नॉन हॉटस्पॉट जिलों की सूची में हैं।

रेड जोन हॉटस्पॉट जिलों में रोकथाम के नियमों को 14 दिन तक कड़ा किया जाएगा। अगर 14 दिन में कोई केस नहीं मिलता है, तो फिर जिले को ऑरेज जोन में शामिल किया जाएगा। फिर अगले 14 दिन तक रोकथाम का काम किया जाएगा, जब लगातार 28 दिनों तक जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिलता है तो उसे ग्रीन ज़ोन में शामिल किया जाएगा।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!