
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को करीब दो किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ किया है मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र में रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 28-10-25 को मंसा देवी पुलिया के पास से एक अभियुक्त भोला पुत्र श्री चन्नु साहनी निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुण्ड निकट चंद्रभागा नदी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र -25 वर्ष) को 01 किलो 181 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
भोला पुत्र चन्नु साहनी निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुण्ड निकट चंद्रभागा नदी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र- 25 वर्ष
*बरामदगी:-*
01 किलो 181 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 विनेश कुमार
2- का0 विनीत कुमार
3- का0 अंगेश्वर कुमार
4- का0 कुन्दन चन्द

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री