
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )+देहरादून
आमजन की सुरक्षा को दून पुलिस हर पल मुस्तैद और चौकन्नी नज़र आ रही है आज भी कल की तरह से ही एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल. के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमे जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार सघन चैकिंग की जा रही है पुलिस टीम रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ आकस्मिक चेकिंग कर आम लोगो को उनके सुरक्षित होने का अहसास दिला रही है
पुलिस ने चैकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की आपको बता दे की एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/वाहनों की लगातार सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

इसके अतिरिक्त संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्धों की तलाश हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है। साथ ही उक्त स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ लगातार सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।


More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक