
मुजफ्फरनगर। निकट रोडवेज बस स्टैंड स्थित एस0डी0 इंटर कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार (पेट्रोल पंप वाले) मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना तथा इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक साथी श्री तेजपाल सिंह उपाध्याय एवं श्री नरेंद्र कुमार जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना सहित विद्यालय के अनेक शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत, संगीत एवं भजन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में सर्वश्री अनिल मित्तल,सोहन पाल, मुजफ्फर अली,अरविंद कुमार, डॉ0 राजबल सैनी,अशोक सैनी, मनीष गर्ग, डॉ. दीपक गर्ग,संजय सिंह,श्रीमती सोनम चौधरी,अमित शर्मा,योगेश भंडारी,शिवकुमार,रेशु गुप्ता,याकूब अली सहित विद्यालय के शिक्षकगण,लिपिक गण व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों एवं सम्मान समारोह ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों एवं उपस्थित जन का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों को वृहद स्तर पर आयोजित करने का आश्वासन दिया।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक