
अभी करीब 20 दिन पहले हरियाणा से आये एक पर्यटक की नदी के तेज़ बहाव मे बहने के चलते दुःखद मृत्यु की खबर अभी तक चर्चाओ से गायब भी नहीं हुई थी की आज साथियो संग हरियाणा से सहस्त्रधारा घूमने आई एक 28 वर्षीय महिला के नदी के तेज़ बहाव मे बहने से मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सहस्त्रधारा सीजन ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल संदीप जोगीवाल द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से चौकी आईटी पार्क को सूचना दी गई कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक महिला का पैर फिसलने के कारण वह नदी के तेज बहाव में बह गई है।सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी आईटी पार्क उप निरीक्षक प्रवेश रावत मय हमराही कांस्टेबल विशाल कुमार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने हेतु एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि उक्त महिला नदी के तेज बहाव में बहकर सहस्त्रधारा जॉयलैण्ड के पास पहुंच गई थी। पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को नदी से बाहर निकाला गया तथा तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान, नेहा आर्य पुत्री राजेश कुमार, निवासी गांधी कॉलोनी, निकट रेलवे स्टेशन, कोतवाली नगर, जनपद पानीपत, हरियाणा, उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका अपने पुरुष साथियों के साथ सहस्त्रधारा घूमने आई थी।मृतका के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गई है।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक