देहरादून -राजपुर रोड़ निवासी एनआरआई विजय वात्सल्य की मौत पर पिता ने सवाल खड़ा किया है देहरादून प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रमोद वात्सल्य ने बहु पर संपत्ति के लालच में बेटे सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है इसके साथ ही प्रमोद वात्सल्य ने थानाध्यक्ष राजपुर पर मिली भगत का भी आरोप लगाया है प्रेसवार्ता के दौरान पिता प्रमोद वात्सल्य और भाई संजय वात्सल्य ने कहा कि पुलिस में लिखित शिकायत देने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया जिस तरह से घटना को बताया गया की मृतक एनआरआई विजय वात्सल्य का पहले किसी के साथ कहा सुनी होती है उसके बाद 25 दिसंबर को मैक्स अस्पताल पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो जाती है परिवार को बिना खबर किए बहु सुनीता वात्सल्य शमशान घाट पर अंतिम संस्कार करने ले जाती है और जब मैं वहां पहुंचता हूं तो वहा पर मौजूद बहु सुनीता के गुंडों द्वारा मुझ पर हमला करते हुए जबरन मेरे बेटे की चिता को जला दिया जाता है ताकि सारे सबूत नष्ट हो जाए। मैं न्याय के लिए अंतिम सास तक लडूंगा मेरी सरकार से मांग है की मेरे बेटे की मौत के मामले को सीबीआई से करवाए । पुलिस मुख्यालय के बाहर बुधवार को मैं सांकेतिक धरना भी दूंगा।

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,