देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में शनिवार की देर सायं हुई तेज बारिश के चलते ग्राम पंचायत ओडर के उदाड गधेरे और ग्राम पंचायत लिगडी के खोगाड गधेरे में बनी आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों गांव को जोड़ने वाला वन विभाग का पैदल रास्ता भी विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त होने रास्ता बंद हो गया है। ग्राम प्रधान ओडर खीम राम ने बताया है कि शनिवार देर सायं हुई अंधड़ बारिश से गांव के सम्पर्क मार्ग और पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है, वहीं खेतों में मलबा घुसने से फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ऊणीबगड, कफलखेत, वजेई, लिगडी, ओडर गांव का सम्पर्क टूट गया है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही