
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
रानीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, एक होटल में यूपी के नो जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गैस प्लांट चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल डी-क्लास में 8 से 9 व्यक्ति दूसरे राज्य से आकर जुआ खेल रहे थे जिनकी सूचना रानीपुर कोतवाली पुलिस को मिली। तत्काल रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर शिवालिक नगर स्थित होटल डी-क्लास में छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान नो जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और साथ ही होटल मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली पुलिस कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिवालिक नगर स्थित डी-क्लास होटल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि टीम गठित कर होटल डी-ग्लास के कमरा नं० 201 में छापेमारी की गयी, जिसमें पुलिस टीम ने होटल के कमरे से आरोपी मुनेन्द्र उर्फ बाबी पुत्र किरणपाल सिंह, आदेश त्यागी पुत्र दयाचंद त्यागी, सलमान पुत्र सब्बीर, दिनेश कुमार पुत्र जगपाल सिंह, समय सिंह पुत्र नियादर सिंह, अवधेश कुमार पुत्र दशरथ सिंह, तरूण कुमार पुत्र कैलाश चंद बिजय कुमार पुत्र गजेन्द्र पाल, कुलदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सहित होटल मैनेजर सुरेश रावत पुत्र हुकम सिंह रावत को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 02 ताश की गड्डी व 02 लाख 19 हजार 700 रू० नगदी की बरामदगी की गयी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया कि उन्हे जुआ खिलाने के बदले होटल के मैनेजर से 20 हजार रूपये में सौदा हुआ था, जिसमें होटल मैनेजर को 20 हजार रूपये देने थे। साथ ही रानीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि होटल मालिक की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!