सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार )नानीताल
नैनीताल की रामनगर पुलिस ने एक नवयुवक को दुकान से मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है प्राप्त सूचना के आधार पर *दिनांक 18.2.25 को* वादी दया किशन मिश्रा पुत्र स्व श्री अम्बा दत्त मिश्रा निवासी एल आई सी रोड रामनगर जिला नैनीताल द्वारा तहरीर दी कि *अज्ञात चोर द्वारा अपनी एसआईसी रोड रामनगर स्थित दुकान से अपना मोबाइल चोरी* कर लिया गया है।
शिकायत के आधार पर कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 48/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत की गयी।
उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा *अनस उर्फ अन्ना पुत्र मौ0 शरीफ* नि0 बेड़ाझाल रामनगर नैनीताल उम्र 19 वर्ष को *रेलवे पड़ाव के खाली मेदान से चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार* किया गया अभियुक्त को मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 सुरभि राणा
2- कानि0 विजेन्द्र सिंह
3- कानि0 संजय सिंह
4- कानि0 राशिद

More Stories
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी