
राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी ने सभी देशवासीयो को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाये दी है । साथ ही गैस के दाम 200 रुपए व उज्ज्वला लाभान्वितो के लिए 400 रुपए कम करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
सासंद बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमारी नारीशक्ति और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो रही हैं। हमारी डबल इंजन सरकार मातृशक्ति के उत्थान हेतु धरातल पर सतत क्रियाशील है।
सासंद नरेश बंसल ने राज्य को दरकते पहाड़ो के उपचार के लिए 971 करोड रुपए जारी करने के लिए भी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है ।राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा व सासंद नरेश बंसल ने कहा कि मोदी जी नित उत्तराखंड के विकास और उत्थान के काम को प्रतिबद्ध है व उनके मार्गदर्शन मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व मे उत्तराखंड को संवारने मे लगी है।
सासंद बंसल ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम की निशानी है।इसकी सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाये।

More Stories
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण,गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री.!