
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
दिनांक – 21/08/2026 को वादी दीपक सिंह निवासी सहस्त्र धारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके होटल से दो मोबाइल फोन, कुछ नगद धनराशि व एक स्कूटी UK07 HC 5782 चुरा ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना प्रभारी राजपुर को टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्ध के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुराग रसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार किए जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरुप दिनांक 22/08/26 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कृशाली चौक सहस्त्रधारा रोड से घटना में शामिल अभियुक्त ऋषभ कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किए गए दो मोबाइल फोन ,स्कूटी व 3490/- रुपए नगद बरामद किए गए।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
ऋषभ कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मंदाकिनी विहार, थाना रायपुर, उम्र- 23 वर्ष।
*बरामदगी :-*
1- 02 मोबाइल फोन
2- 3490 रुपए नगद
3- स्कूटी न०- UK07 HC 5782
*पुलिस टीम :-*
1-उ०नि० महावीर सिंह
2- का० अरविंद
3- का० प्रदीप

More Stories
पुलिस ने चैक बाउंस के पांच मामलो मे ग्राम विकास अधिकारी को किया गिरफ्तार !
यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड,पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख,125 दिनों में चारधाम दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख पार.!
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली अनुष्का ओटानी को किया सम्मानित.!