August 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी गढ़वाल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए -43.570 किलो डोडा पोस्त के साथ 02 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी किया जब्त!

 

जनपद टिहरी गढ़वाल में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध एसएसपी टिहरी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में *थाना घनसाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 43 किलो 570 ग्राम (43.570 किग्रा) अवैध डोडा पोस्त के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट्स कार को भी पुलिस ने बरामद किया है।*

दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा प्रातःकालीन गश्त एवं चेकिंग के दौरान घुमेटीधार में वाहन संख्या HR51BG9762 ईको स्पोर्ट्स को रोककर चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 06 प्लास्टिक कट्टों से कुल 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना घनसाली पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त

 

1. संदीप उर्फ संजू

पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम एवं तहसील नरवाना, जिला जींद, हरियाणा।

 

2. रघुवीर सिंह

पुत्र सरदार सिंह, निवासी शास्त्री नगर, टोहाना रोड, नरवाना, जिला जींद, हरियाणा।

 

📦 बरामदगी

 

– 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त

– ईको स्पोर्ट्स कार संख्या HR51BG9762, सफेद रंग

 

👮 पुलिस टीम

 

1. उ0नि0 अनिल भट्ट

2. अपर उ0नि0 भास्कर

3. हे0का0 मनीष कंडारी

4. का0 अरविंद कुमार

5. होमगार्ड रोहित कुमार

थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल

 

एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने साफ शब्दों मे कहा की नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध टिहरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed

Share