
राजधानी मे एसएसपी अजय सिह ने खुद धरातल पर उतर कर जब यातायात व्यवस्था का जायजा लिया था तो यातायात व्यवस्था को बदहाल करने मे सबसे बडा योगदान आटो रिक्शा,ई-रिक्शा और विक्रम चालको का ही सामने आया था जिसके बाद ही एसएसपी देहरादून ने नियमो का उल्लंघन करने वालो पर लगाम लगाने के निर्देश जारी कर दिये थे इसी के चलते आज *नियम विरुद्ध तरीके/ यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम वाहनो पर दून पुलिस ने कडी कार्यवाही करते हुए आज 1301 टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम वाहनो का किया सत्यापन किया जिसमे *बिना परमिट / यातयात नियमों उल्लंघन करने वाले 24 टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम वाहनो को किया सीज, 345 वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई आपको बता दे कि यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रहे टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम आदि के सत्यापन हेतु 02 दिवस का सत्यापन अभियान चलाने तथा नियम विरुद्ध तरीके से संचालित/ यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम आदि के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम वाहनों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नगर व देहात क्षेत्र में चल रहे 1301 विक्रम/ टेंपो/ ई- रिक्शा का सत्यापन करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे 24 ऑटो/ ई रिक्शा को सीज किया गया, साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 42 विक्रम/ ई रिक्शा के मा0 न्यायालय के चालान तथा 303 टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम के MV Act में चालान करते हुए 1,51,500 /- ₹ का संयोजन शुल्क वसूला गया।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही