
थानाध्यक्ष रायपुर* के नेतृत्व में लगातार नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । उक्त क्रम में दिनांक 10.6.2023 को थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया गया। जिसके लिए थाना स्तर पर 03 टीम गठित की गई तथा गठित टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुये जानकारी प्राप्त की तो पाया गया कि नेहरू ग्राम, सपेरा बस्ती तथा तुनवाला में कुछ दुकानदार अपनी परचून की दुकान की आड़ में अवैध देशी शराब की विक्रय कर रहे है।
प्राप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10/06/2023 को प्राप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानो नेहरू ग्राम, सपेरा बस्ती तथा तुनवाला में एक साथ दबिश दी गई । पुलिस टीम द्वारा तीनो स्थानो में स्थित दुकानों में अवैध रूप से बेची जा रही देसी शराब के 03 दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया तीनों दुकानदारों से अलग-अलग कुल 166 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए। तीनों दुकानदारों के विरूद्ध अलग-अलग आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किए गए। जिन्हे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
*नाम-पता अभियुक्त*
*=============*
01- परवीन रतूड़ी पुत्र स्वर्गीय श्री रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम साकर सेण थाना बाबा जिला पौड़ी गढ़वाल।
2. छोटू पुत्र राजू निवासी सपेरा बस्ती ननूर खेड़ा थाना रायपुर देहरादून।
3. शुभम पुत्र श्याम सिंह निवासी एमडीडीए दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून*
*बरामद कुल माल*
*तीनों अभियुक्तों से 166 पव्वै देसी शराब*
*पुलिस टीम*
*=======*
थानाध्यक्ष श्री कुंदन राम
वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी
कॉन्स्टेबल प्रमोद
कॉन्स्टेबल धीरेंद्र
कांस्टेबल बृज मोहन
कॉन्स्टेबल अजय
कॉन्स्टेबल शिवराज
कॉन्स्टेबल वेद प्रकाश

More Stories
नौ निहालो की जान से खिलवाड़ करने वाले ई रिक्शाओ पर चला पुलिस का डंडा,पुलिस ने मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के अन्तर्गत करीब एक दर्ज़ेन ई रिक्शाओ को किया सीज़.!’
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत