
पिछले काफी लम्बे समय से रायपुर क्षेत्र के लोग सडको के किनारे शराब पीकर हुडदंग करने वाले लोगो से परेशान हो रहे थे इन सडको से स्थानीय महिलाए और लडकियो का निकलना दूभर हो गया था स्थानीय लोगो की माने तो इस संदर्भ मे थाने को कई बार फोन के माध्यम से सूचना दी गई लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाई इन लोगो के खिलाफ नही की गई थक हारकर लोगो ने इस परेशानी से बचने के लिए कप्तान के दरबार मे खत भेजा जिसका संज्ञान लेकर तुरंत कार्यवाई करने के निर्देश दिये जिसके चलते अनुपालन में रायपुर पुलिस द्वारा सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड तथा चूना भट्टा आदी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने तथा शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए विगत 04 दिवस के अन्दर 55 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की गई जिसके बाद स्थानीय महिलाओ और लडकियो ने कुछ राहत की सांस ली है अब देखना ये है कि रायपुर पुलिस कब तक इन लोगो पर काबू रख पाती है ।


More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा