उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे के पास कमेड़ा में पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, कार में बैठे लोगों की अटकी सांसें……
जोशीमठ: बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर गौचर कमेड़ा के पास पहाड़ी से बोल्डर आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि यात्री बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया।
कर्णप्रयाग से ऋषिकेश की ओर एक कार जा रही थी। तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। यह देख कार में बैठे लोगों की सांसें अटक गई। किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। कार को धक्का मारकर निकालने की कोशिश की गई। फिलहाल हाईवे बंद है।
प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे मार्गों में जगह-जगह मलबा आने से 4 राज्यमार्ग समेत 87 मार्ग बंद हो गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
बारिश के बाद देहरादून जिले के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में मलबा आ गया है। मार्ग में सीवर लाइन की खुदाई के काम के चलते पहले ही मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। अब मलबा आने से डोईवाला से दूधली होते हुए देहरादून जाने व वापस लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि मार्ग की इस हालत के चलते दुर्घटना का खतरा बना।


More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा