September 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 02-09-26 की रात्रि में जंगल मंगल तिराहा पुरकुल रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रशीद को लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना राजपुर में धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त रशीद द्वारा बताया गया कि वह एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम का रहने वाला है तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी की ठेली लगाता है। जल्द पैसा कमाने के लालच में वह उक्त स्मैक को मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक स्थानीय नशा तस्कर से लाया था, जिसे वो स्थानीय नशा तस्करों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक प्रकरणों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* राशिद पुत्र शमशाद निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम देहरादून उम्र 52 वर्ष।

*बरामदगी:* 259 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित मूल्य लगभग 80 लाख रू0

*पुलिस टीम*
1- उ०नि० पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि प्रवीण सैनी चौकी प्रभारी कुठाल गेट
3- का० अमित
4- का० मोहित
5- का० गौरव (एएनटीएफ)

You may have missed

Share