
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
उत्तरप्रदेश पुलिस ने अपराधियों पर नकेल क्या कसी ये शातिर अपराधी उत्तराखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रही है जिनमे से कुछ अपराधी प्रवर्ती के लोग काम करने की आड़ मे बंद घरों के ताले तोड़ कर चोरियो को अंजाम दे रही है ऐसा है एक मामला थाना रायपुर छेत्र मे देखने को आया ज़ब
वादी नवीन कुमार निवासी 161 भगत सिंह कालोनी रायपुर द्वारा थाना रायपुर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि वे अपने परिवार के साथ मन्दिर गये हुए थे, इस दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा वादी के घर का ताला तोडकर घर से ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर सुसंगत धाराओं में चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धोंके सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्धों की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ मे प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान सिक्यूआई तिराहा लाडपुर के पास से दिनांक: 06-05-2025 को अभियुक्त शोयब खान को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी का सामान व नगदी बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो रंगाई पुताई का काम करता है तथा नशे का आदी है। भारी बरसात में कोई काम न होने के कारण आर्थिक तंगी के चलते अभियुक्त द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं तथा अन्य खर्चों की पूर्ति के लिये चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
शोयब खान पुत्र जफ्फार खान निवासी मछली बाजार नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उ0प्र0 हाल निवासी नियर मस्जिद भगत सिंह कालोनी, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।
*बरामदगी:-*
01- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख रू0
02- 12210 /- रूपये नगद,
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 सुमेर सिंह
2- का0 प्रदीप
3- का0 सुरेश रमोला

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री