
देहरादून की रायपुर पुलिस ने *”ऑपरेशन प्रहार के तहत *एसएसपी दून के नेतृत्व में *वाहन चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए *घटना को अंजाम देने वाले वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से घटना में चोरी की गयी स्कूटी बरामद भी बरामद कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 04/06/2026 को श्री जितेन्द्र कुमार पुत्र हीरा राम निवासी हिल क्युँन पब्लिक स्कूल कृष्णा वेल्डिंग शॉप, बालावाला रोड, नथुवावाला, रायपुर, देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 03/06/2026 को उनकी स्कूटी एक्टिवा नम्बर UK07BL-8323 को उनकी दुकान बालावाला से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर अन्तर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रायपुर में पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित टीम द्धारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनके अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04/06/2026 को गुरमीत सिंह पुत्र दलेर सिंह निवासी शेरावाली माता मंदिर के पास कस्बा लुधियाना पंजाब हाल पता देहराखास पटेलनगर देहरादून को बालावाला रायपुर से घटना में चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशा करने का आदी है व नशे के खर्चों की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त स्कूटी को चोरी किया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
गुरमीत सिंह पुत्र दलेर सिंह निवासी शेरावाली माता मंदिर के पास कस्बा लुधियाना, पंजाब हाल पता देहराखास, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः*
स्कूटी एक्टिवा रंग काला नम्बर UK07BL-8323
*पुलिस टीम :-*
1- अ०उ०नि० सुशील बलूनी
2- का० राजेन्द्र सिंह
3- का० चन्द्रपाल सिंह

More Stories
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में