
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज दिनांक – 05/06/2026 को थाना राजपुर पर सूचना मिली कि ओल्ड राजपुर में एक भवन का पुशता गिरने से कुछ लोग उसके मलबे के नीचे फंस गए हैं। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा, साथ ही एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस को भी घटना के सम्बन्ध में सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर देखा कि एक संकीर्ण गली के अंदर एक पुस्ता गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से एक महिला उसके मलबे के नीचे फंस गयी थी, जिसका आधे से ज्यादा शरीर मलबे के अंदर दबा हुआ था।
स्थिती की गम्भीरता के दृष्टिगत अन्य रेस्क्यू टीमो का इंतज़ार किये बिना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल स्थानीय लोगों के साथ फावड़ा, बेलचा, आदी की सहायता से मलबे में फंसी महिला को निकालने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा अन्य रेसक्यू टीमो के पहुँचने पर उनके साथ मिलकर कडी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस टीमो द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की महिला के परिजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में