October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की रायपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से करीब 6 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पहले भी दो बार नशा तस्करी मे खा चूका है जेल की हवा !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून

*मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025* के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित टीम द्वारा दिनांक: 20-12-2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रायपुर रोड गुरूद्वारे के पास से एक अभियुक्त परवेज राव को लगभग साढे 06 लाख रू0 मूल्य की 21.93 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में थाना बसन्त विहार तथा थाना पटेलनगर से 02 बार जेल जाना प्रकाश में आया है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* परवेज राव पुत्र नसीम राव निवासी मेहूवाल निकट जी मॉर्डन स्कूल थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष

 

*बरामदगी:* 21.93 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग साढे 06 लाख रू0)

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*

1-मु0अ0सं0 67/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बसन्त विहार देहरादून

2-मु0अ0सं0 815/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून

 

*पुलिस टीम*

01- उ0नि0 राजीव कुमार

02- का0 मोहित कुमार

03- का0 गजेन्द्र सिंह

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share