
* प्रत्येक रविवार जनता के द्वार, रायपुर पुलिस नें विभिन्न स्थानों पर लगाई चौपाल*
*
पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत आम जनता से सीधे संवाद करने, उन्हें नशे के दुष्परिणाम , साइबर crime, महिला अपराध, यातायात के नियम , गौरा शक्ति व उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकरी देने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नेहरूकॉलोनी के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष रायपुर थाना रायपुर के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा

*प्रत्येक रविवार जनता के द्वार* कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
जिस क्रम मे आज दिनांक 29.01.2023 को थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तपोवन क्षेत्र के समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ रायपुर मे तथा भगत सिंह कॉलोनी के संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, सीएलजी मेंबर, सीनियर सिटीजन ओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त मालदेवता मे चौकी प्रभारी मालदेवता उ0नि0 राजीव धारीवाल द्वारा, बालावाला मे चौकी प्रभारी बालावाला उ0नि0 राकेश पुंडीर द्वारा तथा मयूर विहार मे उ0नि0 मोनिका द्वारा संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, सीएलजी मेंबर, सीनियर सिटीजन, महिला मांगलदल के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्टी में नशे के दुष्परिणाम , साइबर crime की जानकारी व बचाव, महिला अपराध व रोकथाम, यातायात के नियम का पालन करने व बच्चों को जानकारी देने , गौरा शक्ति व उत्तराखंड पुलिस ऐप का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने व एप की पूरी जानकरी दी गई। गोष्ठियों में सभी द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए एवं पुलिस द्वारा सुझाव लिये गये। नशा मुक्त देव भूमि की परीकल्पना को साकार करने हेतु सभी के द्वारा पुलिस को जानकारी देने व सहयोग करने को कहा गया। रायपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार इस कार्यक्रम को किया जाएगा। आम जनता द्वारा पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के निवासी युवक को किया गिरफ्तार. बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये. !
उधमसिंह नगर क़ी रुद्रपुर पुलिस ने शराबी कार चालक को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने पहले मारी बेलेरो मे तक़्कर फिर धारदार हथियार से कर दिया था हमला, घायल व्यक्ति का हायर सेंटर मे चल रहा है इलाज आरोपी हवालत के अंदर कर रहा आराम.!
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई