उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश का कहर, गंगोत्री हाईवे पर पुराना पुल हुआ धराशायी……
उत्तरकाशी: मूसलाधार बारिश के कारण मनेरी की सिलकुरा नदी उफान पर आ गई. जिसके चलते गंगोत्री हाईवे पर बना एक पुराना पुल ढह गया, लेकिन नए पुल से आवाजाही जारी है. अब इस नए पुल की एप्रोच पर भी नदी के तेज बहाव से कटाव शुरू हो गया है. जिससे खतरा बढ़ गया है. वहीं, आस पास के भवनों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
सोमवार सुबह मनेरी गांव के पास बहने वाली सिलकुरा नदी उफान पर आने के कारण स्थानीय लोग सहम गए. देखते-देखते ही गंगोत्री हाईवे पर बने पुराने पुल के एप्रोच पर कटाव होने के कारण पुल ढह गया तो उसके ऊपर बना एक अस्थायी खोका भी नदी में बह गया. वहीं, सिलकुरा नदी के तेज बहाव के साथ ही गंगोत्री हाईवे के नए मोटर पुल के एप्रोच के नीचे भी कटाव शुरू होने से खतरा बढ़ गया है।
इतना ही नहीं नदी के दोनों ओर बने भवनों के नीचे भी कटाव शुरू हो गया है. इस कारण गांव के 7 परिवारों के लिए खतरा बन गया है. जिले में सोमवार दोपहर तक रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण सिलकुरा नदी के आस पास रहने वाले लोगों और दुकान मालिकों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्राम प्रधान प्रताप रावत और बीडीसी सदस्य रविंद्री रावत ने इसकी सूचना गंगोत्री विधायक समेत जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मनेरी पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया. साथ ही प्रभावित परिवार के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी।

More Stories
एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी सफलता,हत्या के प्रयास के मामले का वांछित अभियुक्त हरिद्वार से गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया बरामद.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर और दो दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर मे की गई चोरी का सामान किया बरामद, पकडे गये आरोपियों ने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए कर ली थी भगवान के घर मे ही चोरी.!
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!