
स्वतन्त्रता दिवस 2023 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे, विशिष्ट कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत होंगी। उनके नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा वर्ष 2023 की प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के अलावा प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट योगदान प्रस्तुत करने वाले पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत, चौकी गौरीकुण्ड में नियुक्त रहे उपनिरीक्षक सूरज कण्डारी, चौकी श्री केदारनाथ में नियुक्त रहे आरक्षी राजेश कुमार को 15 अगस्त 2023 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा मेडल से अलंकृत किया जायेगा।
राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार की ओर से सभी सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित की जाती हैं। इनका सम्मान समूचे जनपद का सम्मान एवं पुलिस परिवार के लिए सौभाग्य का विषय है। यह सम्मान अन्य कार्मिकों को भी प्रचलित यात्रा के द्वितीय चरण में और ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

More Stories
केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !
गंगोत्री धाम मे बर्फीबारी के बाद गिरा पारा, धाम क़ी पहाड़ियों बर्फ से ढककर हुई सफ़ेद !
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रो की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 शातिर अभियुक्तगण kiyeb गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 विदेशी पिस्टल, 03 देशी तमंचे, 01 मस्कट व कारतूस किये बरामद।