गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। पश्चिमी बंगाल में कोलकाता में महिला चिकित्सक के रेप के बाद निर्मम हत्या के विरोध में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के आह्वान पर 24 घंटे बन्द का एलान पर चमोली जिले में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार किया तथा डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन ने भी बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चमोली में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पुरोहित के नेतृत्व में दशोली विकास खंड चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट, एनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। जिसमें कोलकाता में दरन्दगी की शिकार हुई महिला चिकित्सक के आत्मा को शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। चिकित्सकों ने दोषियों को सख्त सजा देने और पीड़ित परिवारों को न्याय देने की पुरजोर मांग की। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा के लिए भारत सरकार की ओर से ठोस नियमावली बनाने की मांग उठाई गयी। इस मौके पर डा. चंदा रावत, डा. गौरव पाल, डा. हेमलता, फार्मासिस्ट उमेश राणा, नर्सिंग अधिकारी आरुषि, प्रभा, पूरन सिंह, बीपीएम अतुल गुसाईं, बीएएम सुमित रावत, योगेंद्र सिंह कनवासी आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में देवाल ब्लाक के सीएचसी देवाल, बोरागाड, जैन बिष्ट आदि अस्पतालों में काय र्बहिष्कार किया गया। दिन भर ओपीडी बंद रही। डॉ. रीचा परिहार, डा. विजय कुमार ने बताया कि कोलकता की घटना के विरोध में ओपीडी का कार्य बहिष्कार रहा, एमरजेंसी सेवाएं रोज की भांति चलती रही।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!