गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में चरण पादुका गोथल समिति एनईएच और बालिका इंटर कालेज की एनएसएस की बालिकाओं की ओर से रक्षाबंधन की पूर्व बेला पर पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
चरण पादुका गोथल समिति के संरक्षक सुधीर तिवारी ने कहा कि जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम भी सुरक्षित रह सकते है। वर्तमान समय में तमाम तरह के निर्माण कार्य हो रहे है जिनके निर्माण के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली सामग्री से तमाम तरह के विषेले पदार्थ निकल रहे जिससे वातावरण दुषित हो रहा है जिसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए पेड़ लगाना अतिआवश्यक है ताकि हमारा वातावरण शुद्ध रह सके। और पेड़ों को बचाना भी हमारा दायित्व है। इस मौके सुनील पुंडीर,़ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राखी चौहान, विकास बिष्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
प्रधानमंत्री के डिजिटल सुरक्षा संदेश एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम” के तहत उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी पहल, डीजीपी उत्तराखंड ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स
बागेश्वर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹12.18 करोड़ की सड़क का हुआ शुभारंभ, 9.16 किमी लंबा मोटर मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को देगा मजबूती, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा
मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार