उत्तराखंड में चुनाव आयोग को भेजा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का प्रस्ताव, अधिसूचना जारी होने के इंतजार……
देहरादून: केदारनाथ में उपचुनाव होने है। भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है।
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई केदारनाथ विधानसभा पर उपचुनाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। अब चुनाव आयोग ही उपचुनाव की तिथियों का एलान करेगा।
केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सीट रिक्त होने के संबंध में पत्र केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग ही जारी करता है।
आयोग से अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग यूपी में होने वाले उपचुनावों के साथ ही उत्तराखंड की इस सीट पर भी उपचुनाव करा सकता है। गौरतलब है कि हाल में चुनाव आयोग ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा का उपचुनाव संपन्न कराया है।


More Stories
सर्वच्य की लड़ाई मे भिड़े इंस्टिट्यूट के दो गुट, ख़ूनी जंग मे एक छात्र की गई जान, पुलिस ने हत्या के आरोप मे तीन छात्रों को किया गिरफ्तार !
कमान संभालते ही स्वास्थ्य मंत्री ने जानी दून मेडिकल कालेज की व्यवस्थाऐ, आम आदमी की तरह से लाइन मे लगकर बनवाया ओपीडी का पर्चा,
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश