देहरादून
आज दिनाँक 23/03/2026 को पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन में संचालित विभिन्न मदों, उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा फायर स्टेशन में उपलब्ध अग्निशमन वाहनों, अग्निशमन उपकरणों, आपदा प्रबंधन संसाधनों, संचार प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों की विस्तार से जांच की गई तथा उपकरणों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण अभिलेखों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का अवलोकन किया गया, इसके उपरान्त फायर स्टेशन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता करते हुए उन्हें आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सदैव तत्पर रहने के निर्देश देते हुए उपकरणों के नियमित परीक्षण एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में आमजनमानस के जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
फायर कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए एसपी विकासनगर द्वारा बताया गया कि आपदा एवं अग्निकांड जैसी विषम परिस्थितियों में फायर कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेस्क्यू कार्याे के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी संसाधनों को पूर्णतः क्रियाशील अवस्था में बनाए रखना नितान्त आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन सेलाकुई में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच जागरूकता और सेवा की पेश की मिसाल, सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति किया जागरूक
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता
डॉ० अनिल वर्मा “मैढ़ सोनार महासभा सम्मान” से विभूषित, रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यम है – सविता कपूर