
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
प्रेमनगर के एक निजी शिक्षण संस्थान के है छात्रों मे वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते छात्रों के 2 पक्षो के मध्य ख़ूनी जंग मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी अस्पताल मे इलाज़ के दौरान मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे, जहाँ घायल युवक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से उपचार हेतु दून अस्पताल लाते हुए घायल के परिजनों की घटना की सूचना दी गई, जो सूचना पर दून अस्पताल पहुँचे।
दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात्रि में मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के संबंध में एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया की दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है तथा कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके मध्य पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते दिनांक 23/03/2026 को दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद व मारपीट की घटना हुई थी। अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*हिरासत में लिए गये अभियुक्त :-*
1- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष *( BBA 2nd year का छात्र)*
2- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष *(b.tech 3rd ईयर का छात्र)*
3- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष *(b.tec 3rd ईयर का छात्र)*

More Stories
प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच जागरूकता और सेवा की पेश की मिसाल, सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति किया जागरूक
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता
डॉ० अनिल वर्मा “मैढ़ सोनार महासभा सम्मान” से विभूषित, रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यम है – सविता कपूर