
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
दिनांक: 24-08-25 को प्रेमनगर क्षेत्र में ब्वायज पी0जी0 के बाहर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के अन्दर घटना में शामिल 01 अभियुक्त वेद भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था। जिससे पूछताछ में अभियुक्त द्वारा यूनिवर्सिटी में 02 गुटों के बीच आपसी वर्चस्व कोे लेेकर पूर्व से ही चले आ रहे विवाद के चलते दूसरे पक्ष को डराने की नीयत से उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त फायरिंग की घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया।
प्राप्त जानकरी का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उपद्रवी छात्रों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिस पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा दिनांक: 25-08-25 की रात्रि में दोनो गुटों के 07 उपद्रवी छात्रों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर किया गया। सभी छात्रों को सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर भारी मुचलके से पाबंद कराया गया तथा सभी सातों छात्रों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु संबंधित यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेजी गई।
थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा उपद्रवी छात्रों पर अंकुश लगाने हेतु एक पुलिस टीम के गठन किया गया है, जिसके द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित यूनिवर्सिटी , शैक्षिक संस्थानों ,कॉलेज में ऐसे उपद्रवी छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही पूर्व में हुए विवादों का संज्ञान लेते हुए सभी उपद्रवी छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। वर्ष 2025 में अलग-अलग संस्थानों में हुए विवादों में पुलिस द्वारा उपद्रवी छात्रों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों को भी उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी, जिसके आधार पर अब तक 85 उपद्रवी छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानो से निष्कासित किया जा चुका है।
*विवरण गिरफ्तार छात्र:-*
1- वैभव तिवारी पुत्र श्री शिवबच्चन तिवारी निवासी सारनाथ हीरामनपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
2- उत्तम सैनी पुत्र त्रिलोक सैनी ग्राम टीपरा थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
3- मयंक चौहान पुत्र श्री कृष्ण कुमार निवासी ग्राम कासमपुर गढ़ी, अफजलगढ़, थाना अफजलगढ़, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
4- आयुष पुत्र श्री कमल सिंह ग्राम अटेरना, थाना रजबपुर, जिला अमरोहा
5- युवराज पुत्र श्री वीरेंद्र निवासी ग्राम मुसेल, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष
6- अर्जुन पुत्र श्री अनिरुद्ध निवासी ग्राम रणखंडी देवबंद, थाना देवबंद
7- दिव्य पुत्र श्री कुलदीप चौधरी निवासी धामपुर बिजनौर, थाना बिजनौर
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी विधोली
2- उ0नि0 अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
3- हे0का0 धर्मेन्द्र
4- का0 रवि शंकर
5- का0 जसवीर
6- का0 रोबिन
एसएसपी देहरादून का उपद्रवी छात्रों को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है की “ पढाई की आड में अराजकता बर्दाश्त,नहीं होंगी किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में अगर किसी भी छात्र की संलिप्तता मिलती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी

More Stories
डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा,शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी.!
पौड़ी पुलिस त्योहारी सीजन के दृष्टिगत फायर सर्विस टीमें अलर्ट, जनपदभर में प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का किया जा रहा फायर सेफ्टी निरीक्षण,होमस्टे, रेस्टोरेंट एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का दिया जा रहा प्रशिक्षण।
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां,डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस,ऐतिहासिक स्मारकों एवं भवनों का सौन्दर्यीकरण कर कार्निवाल कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश, पर्यटकों को मसूरी एवं राज्य के इतिहास, लोक परम्परा, संस्कृति से रूबरू कराने पर दिया जोर. !