
सुमित खन्ना (राष्ट्रीय दिया समाचार) प्रेमनगर
प्रेमनगर में आये दिन ऑन लाईन अवैध सट्टे की खाई-बाडी की शिकायत पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून को विभिन्न माध्यमो से मिल रही थी जिसके चलते पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून व क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रेमनगर में गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त आदेशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी करते हुये दिनांक 20 -04 -2023 को सट्टे की खाई बाड़ी करता एक शातिर अभियुक्त रामनिवास पुत्र स्वर्गीय श्री बुधराम उम्र 50 वर्ष निवासी स्पेशल विंग प्रेम नगर जनपद देहरादून को टेंपो बस स्टैंड पीपल पेड़ के पास प्रेम नगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अभि0 के कब्जे से नगदी, मोबाइल, पेन, डायरी बरामद हुई है अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं लगभग 02 साल से ऑन लाईन सट्टे का कारोबार करता हूँ । मेरा नम्बर अजय गुप्ता उर्फ बिट्टू ने अजय जयसवाल से बोलकर खुलवाया था । अभि0 के मोबाइल फोन में व्हटस एप्प एवं मैसेज के माध्यम से लाखो रुपयों के लेन-देन होना पाया गया । अभि0 के बैंक एकाउन्ट एवं चल-अचल सम्पत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है । अभि0 द्वारा बताये गये उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र ही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभि0 को वास्ते रिमाण्ड आज माननीय न्यायालय किया जा रहा है
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
• रामनिवास पुत्र स्वर्गीय श्री बुधराम उम्र 50 वर्ष निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर देहरादून
बरामदगी
• नगदी रुपए 14680 /-
• एक सट्टा डायरी
• एक पेन dr
• एक मोबाइल फोन
पुलिस टीम
पीडी भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर
• उप निरीक्षक जगमोहन सिंह
• कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार
• कॉन्स्टेबल उमेश कुमार

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री