
अक्षय ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुज़फ्फरनगर
*ऑल इंडिया पुलिस रेस्लिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर जनपद व उत्तर प्रदेश पुलिस को गोरवान्वित करने वाले आरक्षी मनोज कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने सम्मानित किया 74वीं ऑल इंडिया पुलिस रेस्लिंग क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26, जो दिनांक 20 से 24 सितम्बर 2025 तक करनाल (हरियाणा) में आयोजित हुई, में जनपद मुज़फ्फरनगर के आरक्षी मनोज कुमार (नियुक्ति- रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्म रेस्लिंग (पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग) में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद मुज़फ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम गौरवान्वित किया है।
आज दिनांक 28.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आरक्षी मनोज कुमार को इस अद्भुत उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी मनोज कुमार को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने एवं पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान