
आज पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त हे0कां0 इमरान अली को व्हटसअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी, जो जॉली ग्रान्ट हास्पिटल में गंभीर स्थिती में उपचाराधीन है, को उपचार हेतु रक्त की आवश्यकता है। वर्तमान में चल रहे रमजान के पवित्र महिने में हे0कां0 द्वारा रोजा रखा हुआ था।
सूचना प्राप्ती पर हे0कां0 द्वारा तत्काल जॉली ग्रान्ट अस्पताल पहुंचकर अपना रोजा तोडकर उपचाराधीन महिला को रक्तदान कर उनकी सहायता की गई। अपना रोजा तोडकर उपचाराधीन महिला की सहायता करने पर महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री