राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु “ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदा बच्चों की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल श्रीमती जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के निकट निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू राजेंद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माईल टीम को एक बालिका कोटद्वार क्षेत्र में लावारिस हालत में घूमती मिली। बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से एएचटीयू कार्यालय लाया गया। पूछताछ करने पर 10 वर्षीय बालिका ने अपना नाम दीपिका पुत्री अमर सिंह निवासी- नगीना धामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा अथक प्रयास कर सुरागरसी पतारसी कर बालिका के परिजनों की तलाश कर बालिका के परिजनों को एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार बुलाकर सीडब्ल्यूसी के माध्यम से काउन्सलिंग कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!