गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस की ओर से 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के खोए हुए 60 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। एक विशेष अभियान चलाते हुए, पुलिस ने चोरी हुए और गुम हुए फोन का पता लगा कर उनके स्वामियों को सौंपा गया।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी की ओर से विभिन्न कंपनियों के खोए हुए कुल 60 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। सर्विलांस सेल चमोली के जवानों ने फोन को उनके मालिकों तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की, सूचनाएं जारी की और जनता से सहयोग मांगा। उनकी मेहनत और समर्पण के परिणामस्वरूप, दर्जनों खोए हुए फोन बरामद हुए और समय पर लौटाए गए। मोबाइल रिकवरी टीम में उप निरीक्षक ध्वजवीर पंवार, हेड कांस्टेबल अंकित पोखरियाल, सिपाही आशुतोष तिवाडी, चंदन नागरकोटी, राजेंद्र रावत, रविकांत शामिल थे।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द