गोपेश्वर (चमोली)। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की पहल से जनपद के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ’‘‘निःशुल्क जांच योजना’’’ संचालित की जा रही है।
निःशुल्क जांच योजना के अन्तर्गत आम जनमानस को सभी राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध जाँचों के साथ-साथ चिकित्सक द्वारा लिखी जाने वाली सभी प्रमुख जांचे जैसे कि बायोकेमिस्ट्री, हिमोटोलॉजी, कैंसर मार्कर, विटामिन की जांच, हार्मोन की जांच, बायोप्सी, इम्युनोलॉजी, न्यूट्रिशनल एवं ट्यूमर मार्कर आदि 290 जांचों से अधिक जांचे निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकेश पांडे ने बताया गया कि प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से जनपद के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में माह दिसम्बर 2021 से निःशुल्क जांच योजना आम जनमानस की सुवधा के लिए संचालित है। योजना के आरम्भ होने से जुलाई 2024 तक 78706 लोगों की ओर से 270512 जांचों का लाभ लिया गया है। जिसमे दो करोड़, 60 लाख, 51 हजार, 494 रुपये ब्यय हुये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी गई कि सीमांत जनपद होने के फलस्वरूप पूर्व में लोगों को सुदूरवर्ती गांवों से देहरादून एवं अन्य मैदानी क्षेत्रों में जिन प्रमुख जांचों के लिए जाना पड़ता था और अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, आज वो सभी प्रमुख जांचें जनपद के सभी प्रमुख स्वास्थ्य चिकित्सा इकाईयों में ही सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं। सीएमओ ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की गई कि उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने हेतु उक्त सेवा के साथ-साथ प्रसवोपरांत् जच्चा-बच्चा को घर तक छोड़ने तथा 0-1 वर्ष तक के बीमार बच्चों को अस्पताल लाने और ले जाने की निःशुल्क सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 102 नंबर, आकास्मिक एंबुलेंस सेवा के लिए 108 एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, सुझाव और शिकायत निवारण के लिए 104 डायल करें। ताकि आम नागरिक को सभी स्वास्थ्य सुविधाऐं सुगमता से प्राप्त हो सके।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक